पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व भाजपा के आधार स्तंभ बद्रीधर दीवान का निधन…

0
384

बिलासपुर। शहर से एक दुखद खबर सामने आई है कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का निधन हो गया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष 92 वर्ष के थे। बताया जा रहा है वे लंबे समय से अस्वस्थ थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

फ़ाइल फ़ोटो

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्यपरिवहन के पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और सीपत–बेलतरा के पूर्व विधायक ,भाजपा के आधार स्तम्भ बद्री धर दीवान जी का आज 04 मई को शाम 7.30 बजे शहर के निजी अस्पताल में निधन हो गया ।

बता दें कि बद्रीधर दीवान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष थे और वे पांच बार लगातार बेलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और सीएम बघेल ने शोक व्यक्त किया है।

अंतिम संस्कार 05 मई को सुबह 9.00 बजे उनके निज निवास किलावार्ड जूना बिलासपुर से अंतिम यात्रा सरकंडा मुक्ति धाम के लिए निकलेगी ,जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here