स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई। विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज की। भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 180 प्लस का रन चेज किया।

भारत ने छठी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया।कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मिली इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने खिताबी जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। सेमीफाइनल की जंग और भी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से होगा।

संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी सुपर 8 मैच में 5 विकेट से हरा दिया.वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 195 रन बनाए. रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाए। उन्होंने शाइ होप के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की. होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। संजू ने वर्ल्ड कप के बीच में मिले मौके को दोनों हाथों से लपका। भारत की वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी रन चेज है।सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को वानखेड़े में होगा वहीं पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को खेला जाएगा।


