करगी रोड कोटा के 3 युवक दुबई में फंसे, ईरान–इज़राइल तनाव के बीच भारत सरकार से लगाई वापसी की गुहार

करगी रोड कोटा के 3 युवक दुबई में फंसे, ईरान–इज़राइल तनाव के बीच भारत सरकार से लगाई वापसी की गुहार

👁 118 विज़िटर देख चुके हैं

कोटा (छत्तीसगढ़)। करगी रोड कोटा क्षेत्र के तीन युवक के दुबई में फंसे होने की खबर से परिजनों में चिंता का माहौल है। इसमें से एक युवक शिवम मिश्रा,आकाश अग्रवाल और आयुष अग्रवाल दुबई घूमने गए थे। क्षेत्र में बढ़े ईरान–इज़राइल तनाव के कारण वहां से सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करगी रोड , कोटा निवासी शिवम मिश्रा एवं अन्य 2 लोग घूमने के लिए दुबई गए थे। और वापसी वाले दिन से ही ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को देखते हुए वहां पर फंसे भारतीय नागरिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिवम ने अपने परिवार से संपर्क कर बताया है कि क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल है, परन्तु हम सभी यहां होटल में सुरक्षित है।और बुर्ज खलीफा पर कोई मिसाइल अटैक नही हुआ है।

सुनिए शिवम मिश्रा की अपील

परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को दुबई और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए तथा आवश्यक होने पर विशेष उड़ानों की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाया जाए।

शिवम के परिवार का कहना है कि वे लगातार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संपर्क में हैं। स्थानीय स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों से मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में ईरान–इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का प्रभाव पूरे क्षेत्र पर देखा जा रहा है। ऐसे में वहां कार्यरत भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों में स्वाभाविक रूप से चिंता बनी हुई है।

फिलहाल परिवार को भारत सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की उम्मीद है और वे शिवम की सुरक्षित व शीघ्र वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *