बिजली बिल वसूली में आगे, सेवा देने में पीछे: बेलगहना में 8 घंटे एक फेस की बिजली रही बंद।

बिजली बिल वसूली में आगे, सेवा देने में पीछे: बेलगहना में 8 घंटे एक फेस की बिजली रही बंद।

👁 54 विज़िटर देख चुके हैं

बेलगहना।जहां एक ओर बिजली विभाग उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूली के लिए सख्ती बरत रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान है। ताजा मामला बेलगहना क्षेत्र का है, जहां बीती रात लगभग 12 बजे से सुबह 8:30 बजे तक एक फेस की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही।

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, अचानक एक फेस की सप्लाई बंद हो गई, जिससे घरों में लगे कई विद्युत उपकरण प्रभावित हुए। रातभर लोग अंधेरे और उमस में परेशान होते रहे। कई घरों में पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक उपकरण नहीं चल पाए, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बिल जमा करने में जरा सी देरी होने पर विभाग तुरंत नोटिस भेज देता है या कनेक्शन काटने की कार्रवाई करता है, लेकिन जब घंटों तक बिजली गुल रहती है तो विभाग की ओर से समय पर समाधान नही किया जाता है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित बिजली वितरण कंपनी से मांग की है कि ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित व्यवस्था की जाए तथा आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना दी जाए। साथ ही नियमित मेंटेनेंस और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की भी अपील की गई है।

अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग इस समस्या पर क्या संज्ञान लेता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *