मुम्बई। इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत फाइनल में पहुंच गया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बनाए। जैकब ने इस दौरान 105 रन की बेहतरीन पारी खेली।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत फाइनल में पहुंच गया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बनाए। जैकब ने इस दौरान 105 रन की बेहतरीन पारी खेली।

भारत अब फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 विश्व का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा। सैमसन ने इससे पहले 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से 89 रन की पारी खेलने के अलावा इशान किशन (39 रन, 18 गेंद, चार चौके दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 और शिवम दुबे (43 रन, 25 गेंद, चार छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंद में 43 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है।


