👁 68 विज़िटर देख चुके हैं
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai ने UPSC Civil Services Examination 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया का उल्लेख करते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन युवाओं की सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित होंगे और देश-प्रदेश की सेवा में आगे आएंगे।

