मुख्यमंत्री की घोषणा के एक साल बाद भी महाविद्यालय की मांग पूरी न होने पर सुशासन तिहार का किया जायेगा विरोध:- संदीप शुक्ला

मुख्यमंत्री की घोषणा के एक साल बाद भी महाविद्यालय की मांग पूरी न होने पर सुशासन तिहार का किया जायेगा विरोध:- संदीप शुक्ला

👁 51 विज़िटर देख चुके हैं

बेलगहना। छतीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे पुरे प्रदेश मे विगत वर्ष से सुशाशन तिहार मनाया गया जिसमे बहुत सारी घोषणाएं की गई थी


इसी कड़ी मे मुख्यमंत्री 2025 मे कोटा विधानसभा के ग्राम खोँगसरा पंहुचे जंहा उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद तोखन साहू के मांग पर मंच से बेलगहना मे शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भाजपा नेताओं मे श्रेय लेने की होड़ लग गई थी इकाई अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक ढिंढोरा पीटने लग गए कि उनकी मांग पर ये घोषणा कि गई है पर घोषणा होने के एक साल बीत जाने के बाद भी इस पर कोई अमल नहीं हुआ है ज़ब क्षेत्र की जनता भाजपा नेताओं से इस संबंध मे पूछते हैँ तो कोई जवाब देने की स्थिति मे नहीं रहते।


कोटा जनपद के पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की छतीसगढ़ शासन मे अफसर शाही इस कदर हावी है की सूबे के मुखिया के घोषणा को एक साल बीत जाने के बाद भी अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है सरकार की कार्यशैली से यह बात स्पष्ट है की अफसर लोग मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से नहीं लेते
शुक्ला ने कहा की कोटा विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बेलगहना तहसील के अंतिम छोर से महाविद्यालय की दुरी लगभग 80 किलोमीटर है जिस वजह से बहुत सारे छात्र, छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैँ मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उन सभी छात्रों मे उम्मीद की किरण जगी थी जो एक साल बाद बुझती नजर आ रही है
पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा की पिछले वर्ष की घोषणा पर कोई प्रयास प्रारम्भ नहीं किया गया जिससे उच्च शिक्षा से पूरा का पूरा एक बैच वंचित रह गया और अब फिर से शाशन के पैसों का दुरूपयोग कर सुशासन तिहार मनाने की तैयारी की जा रही है जो आगे पाठ पीछे सपाट की तरह है
शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा की पिछली घोषणाओं को ज़ब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक नया सुशाशन तिहार का ढोंग करना अनुचित है और अगर 15 दिन के अंदर महाविद्यालय खोलने की दिशा मे कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा सुशाशन तिहार का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *