👁 23 विज़िटर देख चुके हैं
बिलासपुर।कोटा एसडीएम के निर्देश पर बेलगहना के नायब तहसीलदार राहुल साहू ने अवैध रूप से डंप की गई लगभग 310 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार यह रेत भेलवाटिकरी में दो अलग-अलग स्थानों तथा शक्तिबहरा में अवैध रूप से डंप कर रखी गई थी।

राजस्व विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा जब्त रेत को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

