ट्रंप को कोर्ट का करारा झटका: $192 बिलियन (16 लाख करोड़ रुपये) लौटाने का आदेश, अब ‘टैरिफ वॉर’ और तेज होने के आसार

👁 59 विज़िटर देख चुके हैं

नेशनल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से करारा झटका लगा है. कोर्ट ने उनके पुराने आयात टैक्स को गलत ठहराते हुए सरकार को कंपनियों के करीब 16 लाख करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है. इस भारी-भरकम रिफंड के बाद अब ट्रंप प्रशासन नया दांव चलने की तैयारी में है. अमेरिका इसी हफ्ते अपना नया इंपोर्ट टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कर सकता है।

ट्रंप को लगा बड़ा झटका! 16 लाख करोड़ रुपये लौटाने का आदेश, अब नया दांव चलने की तैयारी

फेडरल जज ने ट्रंप टैरिफ रिफंड का आदेश दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापारिक नीतियों को कानूनी मोर्चे पर एक ऐसा करारा झटका लगा है, जिसकी गूंज पूरी दुनिया के बाजारों में सुनाई दे रही है. अमेरिका के व्यापारिक इतिहास में शायद पहली बार इतनी बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है, जहां सरकार को अपनी ही नीतियों के कारण अरबों डॉलर का रिफंड चुकाना पड़ सकता है. मामला सिर्फ एक राजनीतिक हार का नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर उन तमाम कंपनियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है जो अमेरिका के साथ व्यापार करते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *