नेशनल डेस्क। मार्च की शुरुआत के साथ आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कुछ बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों तक, कई फैसले सीधे आपके खर्च को प्रभावित कर सकते हैं।

LPG कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस के दाम की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन हो सकता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो सिलेंडर महंगा हो सकता है, जबकि गिरावट होने पर राहत भी मिल सकती है।
ट्रेन टिकट नियमों में सख्ती
Indian Railways मार्च से टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन नियमों में कुछ बदलाव लागू कर सकता है। वेटिंग टिकट, तत्काल बुकिंग और रिफंड पॉलिसी में संशोधन से यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है या नई शर्तों का पालन करना होगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए पहचान सत्यापन को और सख्त किया जा सकता है।
जेब पर सीधा असर
अगर एलपीजी महंगा होता है तो घरेलू बजट प्रभावित होगा। वहीं ट्रेन टिकट के नियम कड़े होने से यात्रा खर्च बढ़ सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से सब्सिडी या रियायत की घोषणा होने पर कुछ राहत भी मिल सकती है।
मार्च की पहली तारीख से पहले इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा पर नजर रखना जरूरी है, ताकि आप अपने बजट की बेहतर योजना बना सकें।

