👁 58 विज़िटर देख चुके हैं
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़। पश्चिम एशिया में युद्ध की ज्वाला भड़क उठी है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर एक बड़ा और ‘प्री-एम्प्टी’ (निवारक) हमला किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज़ ने इस हमले की पुष्टि करते हुए पूरे इजराइल में तत्काल प्रभाव से ‘विशेष आपातकाल’ (Special State of Emergency) लागू कर दिया है।

तेहरान में मची तबाही
ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन इलाके और यूनिवर्सिटी स्ट्रीट के पास कई मिसाइलें गिरी हैं। धमाकों के बाद शहर में धुएं का गुबार देखा गया और घायलों को निकालने के लिए केवल एंबुलेंस ही सड़कों पर नजर आ रही हैं। ईरान ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया है और यात्रियों को सुरक्षित बंकरों में जाने की सलाह दी गई है।


