👁 45 विज़िटर देख चुके हैं
दुर्ग। जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हो कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तीरंदाजी हमारे जनजातीय अंचलों की गौरवशाली पहचान रही है। ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हमारी परंपरा, प्रतिभा और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देते हैं। हमारी सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

